1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Yogi Adityanath took a tough stand on women

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश, महिला सुरक्षा में न हो कोई भी समझौता

सीएम ने कहा, हर जनपद की समीक्षा की जा रही

Yogi Adityanath took a tough stand on women
Adityanath's strict instructions: लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास (official residence) पर कानून व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि माताओं, बहनों और बेटियों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है और इसके लिए किसी भी प्रकार समझौता नहीं किया जा सकता।

 
डिप्टी एसपी तक की जवाबदेही तय हो : मुख्यमंत्री ने कहा कि चेन स्नेचिंग, ईव टीजिंग जैसी छोटी से छोटी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने महिला पुलिस बीट अधिकारियों को एक्टिव रखने और पेट्रोलिंग जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर बीट सिपाही से लेकर डिप्टी एसपी तक की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

 
हर जनपद की समीक्षा की जा रही : मुख्यमंत्री ने बताया कि शासन स्तर पर प्रत्येक दिन हर जनपद की समीक्षा की जा रही है और जनपदों की हर घटना, हर अधिकारी की गतिविधि की मॉनिटरिंग हो रही है। उन्होंने जोन और रेंज स्तर के अधिकारियों से अपने प्रभार के क्षेत्र में ऐसा ही प्रयास करने को कहा।

 
बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नरों को हर दिन डीजीपी को अपने कमिश्नरेट की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
Share bazaar: शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 181 और निफ्टी 55 अंक चढ़ा