सड़क सुरक्षा को लेकर योगी आदित्यनाथ ने विभागों को दिए निर्देश
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सड़क सुरक्षा को लेकर विभागों को निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के व्यापक महत्व को देखते हुए पुलिस, यातायात, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, परिवहन, नगर विकास, पीडब्ल्यूडी आदि संबंधित विभागों के परस्पर समन्वय के साथ जागरूकता अभियान की कार्ययोजना तैयार की जाए।
उन्होंने बैठक में कहा कि 18 मई को इस कार्ययोजना के साथ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ संवाद होगा। इसके बाद उपरांत सड़क सुरक्षा अभियान शुरू होगा।

