योगी सरकार का बड़ा तोहफा, होली पर 1.86 करोड़ परिवारों को मिलेंगे मुफ्त गैस सिलेंडर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि पहले की सरकारों में न कनेक्शन मिलते थे और न सिलेंडर। नेतागिरी करने पर डंडे खाने पड़ते थे।
CM Yogi Adityanath Holi gift : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राज्य के 1.86 करोड़ परिवारों को होली का तोहफा दिया है। योगी सरकार होली पर इन परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने जा रही है। ALSO READ: योगी के मंत्री बोले, जिसे होली के रंग से बचना है, हिजाब पहन लें
उन्होंने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1,890 करोड़ रुपए की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की। यह सब्सिडी लोगों के खातों में ट्रांसफर हो गई।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि पहले की सरकारों में न कनेक्शन मिलते थे और न सिलेंडर। नेतागिरी करने पर डंडे खाने पड़ते थे। आज हम 1.86 करोड़ लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर उपलब्ध करवा रहे हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1,890 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के वितरण हेतु लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में... https://t.co/gnahldVvTA
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2025
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने संकल्प पत्र में होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर का वादा किया था। योगी सरकार ने 2024 में दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देकर अपना वादा पूरा किया था।
edited by : Nrapendra Gupta

