1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Minister raghuraj singh statement on Holi

योगी के मंत्री बोले, जिसे होली के रंग से बचना है, हिजाब पहन लें

योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि जिसे होली के रंग से बचना है वह हिजाब पहन लें। जैसे मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही पुरुष भी पहनें। इससे टोपी और शरीर दोनों बचे रहेंगे।

raghuraj singh
UP Minister statement on Holi : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री रघुराज सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कहा कि जिसे होली के रंग से बचना है वह हिजाब पहन लें। जैसे मुस्लिम महिलाएं हिजाब पहनती हैं, वैसे ही पुरुष भी पहनें। उन्होंने कहा कि इससे टोपी और शरीर दोनों बचे रहेंगे। 
 
रघुराज सिंह ने कहा कि अगर सफेद टोपी वालों को होली के रंग से डर लगता है तो होली के दिन घर में ही नमाज पढ़ें या फिर महिलाओं की तरह हिजाब पहन लें। उन्होंने साफ कहा कि व्यवधान करने वाले घर पर रहे या प्रदेश छोड़ दें। 
 
उन्होंने कहा कि होली साल में एक बार आती है। होली खेलने वाले रंग डालते समय यह नहीं देखते कि रंग कितनी दूर तक जा रहा है। 
 
योगी के मंत्री ने एएमयू में होली खेलने का समर्थन करते हुए कहा कि एएमयू में राम मंदिर बनना चाहिए और इसके लिए वह अपनी पूरी पूंजी लगाने को तैयार हैं। जब मंदिर बनेगा तो पहली ईंट भी वह स्वयं रखना चाहेंगे।
 
गौरतलब है कि इस बार रमजान और होली एक साथ पड़ रहे हैं। जिस दिन होली होगी, उसी दिन रमजान के दौरान जुम्मे की नमाज भी होगी।  
edited by : Nrapendra Gupta
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मॉरीशस में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, स्वागत में पहुंचे 34 मंत्री