गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar Pradesh crime news : Bjp leader found dead in meerut
Written By
Last Modified: शनिवार, 10 जून 2023 (14:45 IST)

रात में भाजपा नेता ने पत्नी को पीटा, सुबह घर में खून से लथपथ मिला शव

रात में भाजपा नेता ने पत्नी को पीटा, सुबह घर में खून से लथपथ मिला शव - Uttar Pradesh crime news : Bjp leader found dead in meerut
Meerut crime News : उत्तर प्रदेश के मेरठ में स्थानीय युवा भाजपा नेता निशांत गर्ग की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। थाना कंकरखेड़ा के अंतर्गत गोविन्दपुरी स्थित घर के कमरे में खून से लथपथ उनका शव बिस्‍तर पर पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
पुलिस को दिए गए बयान में निशांत गर्ग (35) की पत्नी सोनिया ने बताया कि शुक्रवार रात वह काफी नशे में थे और उन्होंने मारपीट भी की थी। इसके बाद वह गुस्से में तड़के तीन बजे थोड़ी दूर स्थित अपने मायके चली गई। पत्नी जब सुबह साढ़े छह बजे घर लौटी तो निशांत बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा मिला और उसके सीने में गोली लगी थी।
 
बताया जा रहा है कि पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब बिस्तर और उस कमरे में कोई तमंचा या पिस्तौल बरामद नहीं हुई।
 
भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के अनुसार मृतक गर्ग भाजपा का युवा चेहरा थे, जो पिछले करीब पांच साल से राजनीति में सक्रिय थे। फिलहाल वे भाजपा में क्षेत्रीय युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
राहुल गांधी को अमित शाह की सलाह- अपने पूर्वजों से सीखें