बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uproar after suspicious death of girl in Agra
Written By
Last Updated : शनिवार, 13 नवंबर 2021 (12:12 IST)

आगरा में युवती की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, जमकर हुआ पथराव और फायरिंग

आगरा में युवती की संदिग्ध मौत के बाद बवाल, जमकर हुआ पथराव और फायरिंग - Uproar after suspicious death of girl in Agra
आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जमकर बावेला हुआ। इस दौरान जमकर पथराव व फायरिंग हुई। घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। जनपद में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामला थाना शाहगंज के चिल्ली पाड़ा इलाके का है, जहां वर्षा (22) का शव शुक्रवार देर शाम पुलिस को फंदे पर झूलता मिला।
 
वर्षा ने बीते साल झांसी के रहने वाले फहीम से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने वर्षा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फहीम की तलाश में जुटी है। हत्या की सूचना पर मृतका के घर पहुंची पुलिस पर आक्रोशित जनता ने हमला बोल दिया। पुलिस पर पथराव व फायरिंग भी की। इसके चलते पुलिस को जान बचाकर भागना पड़ा।
 
इस पूरे प्रकरण में भाजयुमो नेता गौरव राजावत का नाम प्रकाश में आया है। गौरव ने समुदाय विशेष के कुछ लोगों पर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस वर्षा की मौत की जांच के साथ-साथ पथराव और फायरिंग करने वालों को भी तलाश रही है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। एसएसपी आगरा सुधीर कुमार सिंह ने इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील की है, वहीं जिलेभर की फोर्स घटनास्थल पर लगा दी गई है।
ये भी पढ़ें
बद्रीनाथ धाम पहुंचे रावत और आर्य, तीर्थ पुरोहितों को दिया देवस्थानम बोर्ड भंग करने का आश्वासन