biodatamaker

UP Board की परीक्षा शुरू, परीक्षार्थियों का तिलक और पुष्पवर्षा करके स्वागत

छात्र-छात्राओं को फील गुड कराने के लिए स्कूल के द्वार पर तोरण, गुब्बारे और रंगबिरंगे शामियाने स्टूडेंट्स में सकारात्मक ऊर्जा भर रहे थे, वहीं स्टाफ फूल माला पहनाकर व तिलक लगाकर अच्छे भविष्य की कल्पना की कामना कर रहा है।

Updated: सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 (14:39 IST)
UP Board exam 2025 : उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज (यूपी बोर्ड) की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। वर्ष 2025 यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 54,32,519 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन हुआ है जिसमें 27,41,674 हाईस्कूल के छात्र और 26,90,845 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं। परीक्षा के भय और तनाव से मुक्त करने और छात्रों को स्पेशल फील करवाने के यूपी के अधिकांश स्कूलों ने एक पहल शुरू की है।
 
बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत कर दी गई है। इस मौके पर जब बोर्ड सेंटर पर परीक्षार्थी पहुंचे तो उनको पुष्पवर्षा और मंगल टीका लगाया गया, वहीं स्कूल के मुख्य द्वार भी सजे नजर आए। यूपी बोर्ड के मेरठ मंडल में 416 केंद्रों पर 3.17 लाख छात्र-छात्राएं अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए परीक्षा देंगे।ALSO READ: UP बोर्ड की परीक्षा 24 फरवरी से, 54.37 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल
 
मेरठ मंडल में आने वाले बुलंदशहर में सर्वाधिक परीक्षा केंद्र : नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर और बागपत जिलों को 35 जोन और 87 सेक्टरों में बांटा गया है। अकेले मेरठ में 9 और 21 सेक्टर हैं। मेरठ मंडल में आने वाले बुलंदशहर में  सर्वाधिक परीक्षा केंद्र हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ मंडल के मुताबिक नकल को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। संवेदनशील केंद्रों पर पैनी नजर रहेगी। सचल दस्ते प्रथम और द्वितीय पालियों में औचक निरीक्षण करेंगे।
 
छात्र-छात्राओं को फील गुड कराया जाएगा : छात्र-छात्राओं को फील गुड कराने के लिए स्कूल के द्वार पर तोरण, गुब्बारे और रंगबिरंगे शामियाने स्टूडेंट्स में सकारात्मक ऊर्जा भर रहे थे, वहीं स्टाफ फूल माला पहनाकर व तिलक लगाकर अच्छे भविष्य की कल्पना की कामना कर रहा है। ऐसा करने से विद्यार्थी अच्छे माहौल में परीक्षा देगा। परीक्षा केंद्रों में स्वागत देखकर छात्रों में उत्साह भर गया।ALSO READ: CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, 42 लाख से अधिक छात्र देंगे परीक्षा
 
नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित : नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए मेरठ मंडल के सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इन कंट्रोल रूम्स के लिए प्रभारी बनाए गए हैं, साथ ही उड़नदस्ता कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही गड़बड़ी वाले सेंटर पर पहुंच जाएगा। वहीं पारदर्शिता बनाए रखने के जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख