1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. UP Board 10th results : Prince Patel tops in UP board exam

यूपी बोर्ड परीक्षा में कानपुर के प्रिंस पटेल ने हाईस्कूल में किया टॉप

UP Board 10th results
कानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में कानपुर के छात्रों ने परचम लहरा दिया। प्रिंस पटेल ने जहां 97.6 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया तो दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से कानपुर की किरण कुशवाहा और मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर रहीं। पहला और दूसरा स्थान कानपुर के छात्रों के नाम रहा जिससे छात्रों में जबर्दस्त खुशी की लहर दिखाई दी।
उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) की ओर से यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम जारी हो गया है। लड़कों में कानपुर के प्रिंस पटेल ने टॉप किया है। उन्होंने 600 में 586 अंक हासिल किए और वे अनुभव इंटर कॉलेज मुरलीपुर कानपुर के छात्र हैं।

 
वहीं दूसरा स्थान भी कानपुर के नाम रहा। यहां की किरन कुशवाहा ने 600 में से 585 अंक प्राप्त किए, जो शिवाजी इंटर कॉलेज आरा कानपुर की छात्रा है। हालांकि किरण संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आई है। दोनों टॉपरों के साथ अच्छे अंकों से पास करने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी का ठिकाना नहीं है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
'अग्निपथ' पर चौथे दिन भी बवाल, रक्षा मंत्रालय में अग्निवीरों को मिलेगा 10 फीसदी आरक्षण : Live Updates