बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. SP will contest UP elections with alliance: akhilesh yadav
Written By
Last Modified: गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (20:53 IST)

अखिलेश यादव का ऐलान, यूपी में गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी सपा

यादव ने मुजफ्फरनगर में कहा कि समाजवादी पार्टी की कुछ दलों से बातचीत चल रही है और आने वाले समय में कई दलों के साथ गठबंधन होने जा रहा है। सपा आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेगी।

uttar pradesh assembly election 2022
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में और भी दलों के साथ चुनावी गठबंधन होने जा रहा है। 
 
यादव ने मुजफ्फरनगर में कहा कि समाजवादी पार्टी की कुछ दलों से बातचीत चल रही है और आने वाले समय में कई दलों के साथ गठबंधन होने जा रहा है। सपा आगामी विधानसभा चुनाव गठबंधन के साथ लड़ेगी।
 
अखिलेश ने कहा कि पिछली तारीख पर बारिश के चलते नहीं आ सका था, लेकिन आज भी आपके उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आ रहा है। आपको देखकर लग रहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने सरकार बदलने का फैसला कर लिया है। 
 
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की वर्तमान सरकार लगातार छीनने का काम कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया गया था, लेकिन हुआ इसका उलटा। किसानों की आय घट गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप भाजपा के लिए अपने दरवाजे बंद कर दो। 
ये भी पढ़ें
घर पर लड़का है, पर लड़ नहीं सकता, स्मृति ईरानी ने उड़ाया प्रियंका के नारे का मजाक