1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. sanjay singh gangwar reaction on varun gandhi chappal statement

BJP में 'चप्पल' वाली सियासत : वरुण गांधी और योगी सरकार के मंत्री में घमासान

Varun Gandhi
  • वरुण गांधी पहले भी दे चुके हैं बयान
  • बयान से गर्माई यूपी की सियासत
  • भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना
पीलीभीत। UP Nagar Nikay Elections  2023 :  भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) अपनी सरकार और पार्टी के नेताओं को लेकर बयान दे चुके हैं। इस बार वरुण गांधी और योगी सरकार में मंत्री संजय सिंह गंगवार (Sanjay Singh Gangwar) के बीच चप्पल पर लेकर दिए गए बयान को घमासान हो गई है। वरुण गांधी के एक चप्पल वाले बयान पर संजय सिंह ने पलटवार किया है। 
 
क्या बोला था वरुण गांधी ने : वरुण गांधी ने बयान दिया था कि जो लोग उनकी चप्पल उठाने की औकात नहीं रखते, वे 5-5 गाड़ियों के काफिले में घूम रहे हैं। वरुण गांधी ने कहा कि 35 साल हो गए हैं, हम अभी भी एक कमरे में रहते हैं, कोई और होता तो महल बना चुका। वरुण गांधी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भ्रष्टाचार देश को दीमक की तरह अंदर तक खाता जा रहा है।
 
क्या बोले गंगवार : योगी सरकार में मंत्री संजय सिंह गंगवार ने इस मामले में पलटवार करने में देर नहीं की। उन्होंने भी एक जनसभा में कहा कि चप्पल उठाने वाला जब चप्पल मारता है तो छप जाती है।
 
उन्होंने कहा कि 2022 के चुनाव में पीलीभीत की जनता ने ऐसी चप्पल मारी है, जो छप गई है। रात में सोते समय भी चप्पल की मार दिखाई देती है। 
 
सांसद और राज्यमंत्री के बीच चल रही बयानबाजी को मिशन 2024 से भी जोड़कर देखा जा रहा है। राज्यमंत्री अपने समर्थकों के बीच 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ने की मंशा जताते रहे हैं। Edited By : Sudhir Sharma 
अगला लेख
भारतीय सेना को चीनी सेना पर भरोसा नहीं, इसलिए चीन सीमा से जवान हटाने को राजी नहीं