1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. railway stations from Barabanki to Ayodhaya

आप प्रभु राम की धरती पर हैं, इसका एहसास कराएंगे बाराबंकी से अयोध्या तक के स्टेशन

Ram Mandir
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण के साथ-साथ अयोध्या को एक बड़े पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके चलते ‍अयोध्या को नया रूप देने के लिए अब यहां तक चार लेन का नेशन हाईवे, हवाई मार्ग, डबल रेलवे लाइन और तो और सी लिंक से जोड़ने की तैयारी है। बाराबंकी से अयोध्या तक के स्टेशनों को राम मंदिर की तर्ज पर सजाए और संवारेगा जाएगा। जिसको लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
 
रेलवे प्रशासन के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बाराबंकी से अकबरपुर दो महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों अयोध्या और वाराणसी को जोड़ता है। अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है।

बाराबंकी और अयोध्या के मध्य पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों को राम मंदिर मॉडल की तर्ज पर सजाया और संवारा जाएगा। इससे बाराबंकी और आस-पास के रेलवे स्टेशन मंदिर लुक में दिखेंगे। मंदिर लुक में दिखने से इन स्टेशनों से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा का आभास होगा।
 
वही लखनऊ से अयोध्या तक के रेल रूट को विकसित करने का कार्य तेजी से कर रहा है। बाराबंकी से अयोध्या स्टेशन तक रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य होना है। इस बार के रेल बजट में धनराशि आवंटित कर दी गई है।
 
अयोध्या में रेलवे स्टेशन की डिजाइन मंदिर की तरह दिखने वाली बनाई जाएगी। साथ ही अधिक भीड़ को संभालने की बढ़ती क्षमता के अलावा सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। ये पुनर्विकास दो चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण में प्लेटफ़ॉर्म क्षेत्रों के विकास, वहीं दूसरा नए स्टेशन के निर्माण के साथ शौचालय, डोरमेटरी, टिकटिंग और सर्कुलेटिंग एरिया आदि जैसी सुविधाओं का विकास होगा।

इसी के मद्देनजर रेलवे ने अयोध्या स्टेशन के पुनर्विकास का बजट 80 करोड़ से बढ़ाकर 104 करोड़ रुपए कर दिया है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
नर्मदा समग्र संस्था के कार्यकर्ताओं ने नर्मदा घाटों पर चलाया सफाई अभियान