सम्बंधित जानकारी
- बिकरू कांड : खजांची जयकांत बाजपेयी पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा
- लखनऊ में एमएलसी आवास पर जन्मदिन पार्टी में चली गोली, युवक की मौत
- यूपी में हुआ तिहरा हत्याकांड, कूड़ा फेंकने के मामूली विवाद में सिपाही व उसके 2 परिजनों की हत्या
- योगी का फरमान, सीयूजी नंबर रखें अपने पास नहीं तो होगी कार्रवाई
- दादी की गोद से बच्ची को छीन कर भागा तेंदुआ, जंगल में मिला शव
मथुरा में 2 साधुओं की मौत से मचा हड़कंप, एक साधु गंभीर
मथुरा के गोवर्धन मार्ग स्थित गिरिराज बगीचे के निकट बने आश्रम में शनिवार को दो साधुओं की मौत से हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह चाय पीने के बाद 2 साधुओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि उनके एक साथी की हालत नाजुक बनी हुई है।
मृतक साधु आश्रम में एक साथ रहते थे और प्रतिदिन की तरह आज भी रायायण का पाठ किया और उसके बाद अपने एक अन्य साथी के साथ बैठकर चाय पी थी।
चाय पीने के बाद तीनों साधुओं के मुंह से झाग निकलने लगे। जब तक इन तीनों को अस्पताल ले जाया गया तब तक दो साधुओं की मौत हो गई।
सूचना मिलते ही ही गोवर्धन थाने की पुलिस और फॉरेंसिक टीम आश्रम पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है की चाय में विषाक्त पदार्थ मिला हुआ था, जिसके चलते ये हादसा हुआ है।
मृतकों में साधु गोपाल दास और श्याम सुंदर दास हैं। तीसरे साधु रामबाबू का अस्पताल में उपचार चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, वहीं पुलिस घटना की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है किसी साजिश के चलते इन साधुओं की हत्या की गई है।
