suvichar
✕

यूपी में ओवैसी की पार्टी के जिला अध्यक्ष की हिन्दू लड़की से शादी करने पर हत्या

Updated: शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (12:15 IST)
औरैया। उत्तरप्रदेश से एक सनसनीखेज समाचार सामने आया है। यहां हिन्दू लड़की से शादी के बाद ससुराल गए एआईएमआईएम के जिला अध्यक्ष की हत्या हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार ससुराल वालों ने दामाद को घर बुलाया और ईंट मारकर निर्मम हत्या कर उसको मकान के बेसमेंट में छुपा दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

ALSO READ: सिंगरौली में अवैध रेत परिवहन रोकने पर आदिवासी की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के औरैया जनपद की अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अशोकनगर के रहने वाले अरविंद की बेटी गोल्डी की बिंदकी के रहने वाले मेराज के बीच दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई तो गोल्डी के घर वालों ने उसकी कहीं और शादी कर दी। लेकिन गोल्डी वहां से भागकर मेराज के पास आ गई और दोनों ने जाकर कोर्ट में कोर्ट मैरिज की और दोनों साथ रहने लगे।

ALSO READ: मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या
 
4 दिन पहले गोल्डी की मां ज्योति ने बहाने से गोल्डी को मायके बुलाया और दामाद मेराज को भी बुलाया। लेकिन दामाद नहीं आ रहा था तो ज्योति ने कहा कि अब हम लोग तुमको ही अपना दामाद मान चुके हैं और अब कोई नाराजगी नहीं है। इसके बाद मेराज ससुराल गया तो रात में खाने में ज्योति ने नशीली दवाई खिला दी। इसके बाद उसके सर को पत्थर से मार-मारकर हत्या कर दी और शव को घर के बेसमेंट में छुपा दिया। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई ने अरविंद और ज्योति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख