सम्बंधित जानकारी
- Year Ender 2024: इस वर्ष खूब चर्चा में रहे ये 2 पुजारी
- अयोध्या मंदिर में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए इतिहास में दर्ज हुआ साल 2024
- NIA की चार्जशीट में खुलासा, राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के दिन BJP ऑफिस पर करने वाला था ब्लास्ट ISIS
- सड़क धंसी और 19 जगह गड्ढे, जानिए बदसूरत हुए रामपथ की असली कहानी
- क्या अयोध्या राम मंदिर में हो रहा है लीकेज, मंदिर निर्माण समिति ने दिया बड़ा बयान
मिसाइल वैज्ञानिक ने किए रामलला के दर्शन, निर्माण कार्यों का जायजा लिया
ayodhya news in hindi : श्री राम नगरी अयोध्या धाम में 22 जनवरी 2024 को श्री रामलला कि राम मंदिर के गर्भ - गृह में प्राण - प्रतिष्ठा के बाद से ही देश दुनिया के कोने - कोने से राम भक्त व सनातनी अयोध्या दर्शन करने बराबर आ रहे हैं। इसी कड़ी में इसरो के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर एस. व्यंकटेश शर्मा जो कि मिसाइल वैज्ञानिक है, भी अयोध्या पहुंचे।
उन्होंने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला के दर्शन किए। राम लला का दर्शन करने के उपरांत उन्होंने राम मंदिर के निर्माण कार्यों का निरिक्षण भी किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी एलएनटी के कर्मियों से मंदिर के निर्माण कार्य प्रगति एवं मंदिर की मजबूती के बारे मे गहनता से जानकारी ली।
उन्होंने यह आश्वासन भी दिया कि राम मंदिर के निर्माण कार्य में हमें हर सम्भव सहयोग व मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का जियोलॉजिकल सर्वे और सैटेलाइट मैपिंग के जरिए सर्वे किया जाएगा। जमीन की स्ट्रेंथ क्या है, उसका सर्वेक्षण होगा। पर्यावरण की कंडीशन क्या है? पर्यावरण का संरक्षण कैसे किया जा सकता है। साथ ही भूमि के अंदर गहराई में क्या है। इस सब की जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट को दी जाएगी।
गौरतलब है कि राम मंदिर का निर्माण कार्य 2020 में शुरू हुआ था। अगले एक वर्ष में राम मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो जायगा। हालांकि मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है।
राम मंदिर में राम लला का दर्शन करने के बाद एस. व्यंकटेश शर्मा ने हनुमान गढ़ी के भी दर्शन किए। इसके बाद वे सरयू आरती में भी शामिल हुए।
