1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Mirjapur : kanwariyas beat CRPF Jawan, 3 arrested

मिर्जापुर में CRPF जवान से मारपीट, 3 कांवड़िये गिरफ्तार

kawaria beats CRPF man
Mirjapur news in hindi : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर टिकट खरीदने को लेकर हुए विवाद के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान पर हमला करने के आरोप में 3 कांवड़ियों को गिरफ्तार किया गया है।
 
राजकीय रिलवे पुलिस (जीआरपी) के निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ का जवान ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने जा रहा था और कांवड़िये भी बैजनाथ धाम जाने के लिए उसी ट्रेन का टिकट खरीदना चाहते थे। इसी दौरान टिकट खरीदने को लेकर उनके बीच बहस हो गई।
 
सिंह ने बताया कि मौके पर तैनात जीआरपी जवानों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की तथा थाने से और बल भेजा गया एवं सीआरपीएफ जवान को बचाया गया। कांवड़ियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। लोग सवाल कर रहे थे कि क्या कांवड़ यात्रा के नाम पर देश की रक्षा करने वाले जवानों पर हमला जायज है।
जीआरपी ने कांवड़ियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। बाद में कांवड़ियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय