1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Lucknow: firing on son of BJP MP

बड़ी खबर, लखनऊ में भाजपा सांसद के बेटे को मारी गोली

Lucknow
लखनऊ। भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर को बदमाशों ने मंगलवार देर रात राजधानी लखनऊ स्थित छठे मिल के पास गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी है। आयुष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  
 
गलवार देर रात भाजपा सांसद का बेटा आयुष गाड़ी से निकला था। छठे मिल पर गाड़ी रोकी तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसपर फायरिंग कर दी। गोली लगने से आयुष घायल हो गया। रात लगभग 2:30 बजे आयुष को छठे मिल पर गश्त कर रहे पुलिस वालों ने देखा तो उठाकर ट्रामा सेंटर लाए। 
 
घटना की सूचना मिलने पर सांसद कौशल किशोर व पुलिस के आला अधिकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। मीडिया खबरों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में आयुष के साले को हिरासत में ले लिया है।
 
पुलिस ने बताया कि सांसद के बेटे आयुष को गोलीबारी में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

मड़ियांव थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इस घटना को संदेहास्पद करार देते हुए बताया कि घटना दो/तीन मार्च की दरमियानी रात सवा दो बजे सीतापुर मार्ग पर हुई। हालांकि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, मगर बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष (30) को गोली मारी है।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में आयुष मामूली रूप से घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के बाद आज सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रथम दृष्ट्या यह घटना संदेहास्पद लग रही है। फिलहाल जांच की जा रही है।