सम्बंधित जानकारी
- कबाड़ से करोड़पति तक, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया था 100 करोड़ का बंगला, कैसे स्क्रैप माफिया बना गैंगस्टर रवि काना?
- लेस्बियन मां ने बेटे के हाथ की नसें काटी, गणेशजी की मूर्ति से कुचला सिर, वजह थी बेटे ने सहेली के साथ देख लिया था हमबिस्तर
- 300 CCTV खंगालने के बाद सुलझी मर्डर मिस्ट्री, 11 साल के मासूम की हत्या, कातिल निकली गर्लफ्रेंड, रोंगटे खड़े करने वाली क्राइम स्टोरी
- Meerut : मेरठ में बेखौफ बदमाशों ने डबल मर्डर की घटना को दिया अंजाम, CCTV में कैद हुई वारदात
- उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था खराब, अपराधियों पर सरकार का कोई असर नहीं : इमरान मसूद
UP से उत्तराखंड तक HIV पॉजिटिव लुटेरी दुल्हन का खौफ, 5 पतियों के साथ मनाई सुहागरात
HIV Positive Looteri Dulhan Crime Story : यूपी से लेकर उत्तराखंड तक लुटेरी दुल्हन को लेकर खौफ है। पुलिस को अब उन पतियों की तलाश है जिनके साथ उसने लूट की और सुहागरात मनाई। मुजफ्फरनगर जिले के तितावी पुलिस ने जिस लुटेरी दुल्हन व उसके साथियों को गिरफ्तार कर डेढ़ माह पूर्व जेल भेजा था वह लुटेरी दुल्हन एचआईवी संक्रमित निकली। लुटेरी दुल्हन ने 5 लोगों के साथ सुहागरात मनाई।
था पूरा गैंग : उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले की रहने वाली एक लुटेरी दुल्हन को तितावी पुलिस ने 6 मई को उसकी मां व 5 अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। यह पूरा गैंग बिचौलियों के माध्यम से शादी कराता था। उसके बाद रात में परिवार के लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर घर में रखा जेवर व नकदी लेकर पूरा गैंग फरार हो जाता था। थाना क्षेत्र के गांव खेडीदुधाहेरी में एक व्यक्ति से शादी के दो दिन बाद भी वह घर का सामान समेटकर फरार हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।
3 लोग संक्रमित : मीडिया खबरों के मुताबिक लुटेरी दुल्हन ने तितावी पुलिस के सामने स्वीकार किया कि वह अपने गैंग के साथ पांच लोगों से शादी कर चुकी है। इसके अलावा उसके सम्पर्क में जाने अनजाने में कुछ अन्य लोग भी आए थे। एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही लोगों ने अपने टेस्ट कराए हैं। इसके बाद तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। लुटेरी दुल्हन के शिकार हुए और लोगों की तलाश की जा रही है। इनपुट एजेंसियां
