1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. hathras and balrampur another incident of crime reported from bhadohi district

भदोही में दलित किशोरी का शव खेत में मिला, परिजनों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Bhadohi
भदोही। उत्तरप्रदेश में इन दिनों महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। भदोही जिले में गुरुवार को एक दलित किशोरी का शव एक खेत में मिला। किशोरी के चेहरे और उसके अन्य अंगों पर चाकू से हमला करने के निशान मिले हैं। यह जानकारी पुलिस ने दी।
लड़की के परिजनों ने उसकी रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक घटना जिले के गोपीगंज थाना इलाके के तिवारी पुर गांव में दोपहर बाद हुई। पुलिस अधीक्षक राम बदनसिंह ने बताया की 14 साल की एक दलित किशोरी दोपहर में शौच को गई थी।

उन्होंने बताया कि काफी देर तक नहीं लौटने पर उसका भाई उसे खोजता हुआ पहुंचा तो उसका शव एक खेत में मिला। उन्होंने बताया की शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया उसके साथ दुष्कर्म हुआ है या नहीं यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल मौके पर जिले के आला अधिकारी के साथ भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अपराधियों की खोजबीन की जा रही है। (इनपुट भाषा)
अगला लेख
जम्मू-कश्मीर में कोरोना काल में खुले 'दरबार' अंब बंद, परंपरा रहेगी जारी