सम्बंधित जानकारी
- चूहे को डुबोकर मारा तो दर्ज हुई FIR, जानिए अब क्या होगा आरोपी का?
- रेलवे स्टेशन के माइक पर 'डिम्पल जिंदाबाद' के लगे नारे, कर्मचारी निलंबित
- ज्ञानवापी परिसर का सर्वे ASI से कराए जाने के मामले में सुनवाई पूरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
- UP: शिवपाल यादव की Z+ सुरक्षा हटाई, चाचा-भतीजा के हाथ मिलाने के बाद सरकार ने उठाया कदम
- यूपी के मऊ में कुएं में मिली सरकारी दवाएं, CMO ने दिए जांच के आदेश
गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, लव जिहाद से सनातन धर्म को खत्म करने की साजिश
गाजीपुर। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि लव जिहाद रूपी आतंकवाद से भारत में सनातन धर्म को खत्म करने की घृणित साजिश हो रही है। सिंह ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वालों को एकजुट होकर इस षडयंत्र को विफल करना चाहिए।
मोहम्मदाबाद तहसील मुख्यालय पर शहीद पार्क में दिवंगत विधायक कृष्णानंद राय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए सिंह ने इस बात पर बल दिया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जरूरत है और ऐसा होता है तो देश का सर्वांगीण विकास होगा।
उन्होंने कहा कि चीन में जहां प्रति मिनट 10 बच्चे पैदा होते हैं, वही भारत में प्रति मिनट 31 बच्चे पैदा हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से विकास तेज गति से नहीं हो पा रहा है।
यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज का सफाया किया जा रहा है और प्रदेश में रहने वाले अपराधियों का जीवन अब जेल में ही गुजरेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta
