शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. fake currency printing gang busted in kanpur police arrested three accused
Written By अवनीश कुमार
Last Updated : मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023 (21:54 IST)

नकली नोटों का खेल : गिरोह का फर्दाफाश! बीटेक और PhD धारक छाप रहे थे नोट, वेबसीरीज और youtube से सीखा था तरीका

नकली नोटों का खेल : गिरोह का फर्दाफाश! बीटेक और PhD धारक छाप रहे थे नोट, वेबसीरीज और youtube से सीखा था तरीका - fake currency printing gang busted in kanpur police arrested three accused
कानपुर। Fake Currency : कानपुर गोविंद नगर पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पीएचडी कर चुके सौरभ, बीटेक कर चुके अनुज सिंह को फिरोजाबाद के सिरसागंज से व उनके साथी विमल को कानपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को 4 लाख 59 हजार 50 रुपए की जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यूट्यूब पर वीडियो और वेबसीरीज देख कर उन्होंने नकली नोट छापने की योजना बनाई थी। 
 
फिरोजाबाद में छापते थे नकली नोट :  पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि यह सभी फिरोजाबाद में नकली नोट छापते थे। नकली नोट छापकर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में खपाते थे। 
 
नकली नोट छापने के लिए बकायदा इन्होंने एक गोदाम भी बना रखा था। जहां यह लोग जाली नोट को छापने का काम करते थे। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर फिरोजाबाद जाकर गोदाम में छापा मारा। गोदाम से प्रिंटर, स्याही, पेपर के साथ साथ 4 लाख 59 हजार 50 रुपए की जाली भारतीय मुद्रा बरामद हुई है।
 
पीएचडी व बीटेक कर चुके हैं आरोपी : पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सौरभ फिरोजाबाद का रहने वाला है। सौरव सिंह ने राजस्थान से पीएचडी की डिग्री ली हुई है। अनुज उर्फ छोटू भी फिरोजाबाद के रहने वाले हैं।
 
अनुज कुमार उर्फ छोटू ने भीलवाड़ा राजस्थान से टेक्सटाइल में बीटेक इंजीनियर की डिग्री ली हुई है। विमल कानपुर नगर का रहने वाला है। विमल ने बीए स्नातक डिग्री ली हुई है। 
 
पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड ने बताया कि गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार का नकद पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र दिया गया है।
ये भी पढ़ें
'CM शिंदे के बेटे ने दी है मेरी हत्या की सुपारी', संजय राउत ने फडणवीस को खत लिखकर किया बड़ा दावा