नीला ड्रम, सास-दामाद, समधी-समधन के बाद अब मामी-भानजे की खौफनाक Love Story, पति को काटकर सूटकेस में किया पैक
Mami Bhanja Love Story : उत्तरप्रदेश से लगातार अपराध की ऐसी घटनाएं सामने वाली हैं जो हैरान कर रही है। मुस्कान और उसके प्रेमी के शातिर अपराध को लोग अभी भूले ही नहीं है कि देवरिया से मामी और भानजे के प्यार की खौफनाक कहानी सामने आई है। मीडिया खबरों के मुताबिक महिला ने भानजे के प्यार में आड़े आ रहे पति को हथियार से काट डाला और शव को उसी सूटकेस में भरकर खेत में फेंक दिया, जो वह दुबई से लेकर आया था। पढ़िया क्या है पूरा मामला-
30 साल का नौशाद सऊदी यूएई में मेहनत-मजदूरी कर घर चलाता था। हफ्ते भर पहले ही विदेश से लौटा था, दो बड़े-बड़े सूटकेस लेकर वो अपने घर आया था, लेकिन उसे क्या पता कि उसकी बीवी रजिया रिश्त में भानजे रूमान के साथ अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ा रही है। इन दोनों को लगा कि नौशाद हमारे प्यार में रोड़ा बन रहा है तो दोनों ने मिलकर नौशाद को मार डाला और शव को उसी सूटकेस में पैक करके पकड़ी छापर पठखौली गांव के खेत में फेंक दिया।
रजिया और रुमान ने बताया खौफनाक सच
गांव वालों ने खेत में सूटकेस देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूटकेस खोला तो अंदर नौशाद का शव, सिर पर चोटों के निशान थे। जब पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो खुलासा हुआ कि रजिया का रूमान के साथ प्रेम प्रसंग था। रजिया को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की और तो रजिया ने सारा सच उगल दिया। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हो गया। रूमान को तलाशने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें