यूपी में भ्रष्ट IAS पर गिरी गाज, क्या बोले अखिलेश यादव?
Uttar Pradesh news in hindi : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सौर उद्योग में अनियमितता की शिकायत पर एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के निलंबन पर शुक्रवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दावा किया कि इस भ्रष्टाचार का अंतिम पड़ाव अधिकारी नहीं कोई और है।
सपा प्रमुख ने शुक्रवार सुबह अपने एक पोस्ट में कहा, 'यह है उत्तर प्रदेश में कारोबार सुगमता का सच, जहां औद्योगिक विकास के नाम पर खुलेआम कमीशन मांगा जा रहा है और बात खुल जाने पर निलंबन का नाटक रचा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इस भ्रष्टाचार का अंतिम पड़ाव अधिकारी नहीं कोई और है।
अधिकारियों के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार ने इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक प्रकाश को अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों में निलंबित कर दिया था। अधिकारियों ने बताया कि इसी मामले में शामिल निकंत जैन नामक एक बिचौलिए को गिरफ्तार भी किया गया है।उप्र में मुख्य-मुख्य-मुख्य की भ्रष्टाचारी साठगांठ ही तीन तिगाड़ा-काम बिगाड़ा के पीछे की ऊपरी वजह है और जब बँटवारा सही से नहीं हो पाता है तो किसी के जमा किये पचास करोड़ चोरी हो जाते हैं और कोई गिरफ़्तार हो जाता है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 21, 2025
अब भाजपा को अपने सब वाले नारे में संशोधन करके कहना चाहिए:…
उत्तर प्रदेश कैडर के 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सौर उद्योग के एक निवेशक द्वारा एक शिकायत दर्ज कराने के बाद निलंबित किया गया। शिकायत में निवेशक ने आरोप लगाया था कि जैन ने उससे प्रकाश के नाम पर परियोजना की मंजूरी के लिए कमीशन मांगा था। जैन को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया।
edited by : Nrapendra Gupta
edited by : Nrapendra Gupta

