1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. CM Yogi Adityanath will contest assembly elections from Gorakhpur city

CM योगी पर सस्पेंस खत्म, गोरखपुर शहर से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

यूपी विधानसभा चुनाव 2022
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने को लेकर अन्तत: सस्पेंस खत्म हो गया है। योगी गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि भाजपा ने पहले और दूसरे चरण के लिए 105 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 
 
इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि योगी आदित्यनाथ अयोध्या या मथुरा से चुनाव लड़ सकते हैं। उस समय गोरखपुर से भी उनकी उम्मीदवारी को लेकर अटकलें थीं। अन्तत: उन्हें गोरखपुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। 
दूसरी ओर, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथु सीट से चुनाव लड़ेंगे, वहीं संगीत सोम सरधना से चुनाव लड़ेंगे। भगवा पार्टी ने कैराना से मृगांका सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह नोएडा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य आगरा ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगी। 
अगला लेख
भाजपा ने जारी की 105 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव...