Hanuman Chalisa
✕

स्वच्छ, सुरक्षित और जीरो वेस्ट छठ पूजा की तैयारी पूरी, लखनऊ में 110 घाट तैयार

नगर निगम के आठ जोनों में 47 प्रमुख और 63 छोटे घाटों पर सफाई, रोशनी और सजावट की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी के टैंकर, मोबाइल टॉयलेट और डस्टबिन लगाए गए

Updated: गुरुवार, 12 नवंबर 2026 (19:53 IST)
योगी सरकार की मंशा के अनुरूप छठ पूजा के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ में श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ नगर निगम ने गोमती नदी के 110 घाटों पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर निगम के सभी आठ जोनों में स्थित 47 प्रमुख और 63 छोटे घाटों पर विशेष साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सजावट समेत जरूरी इंतजाम किए गए हैं।

घाटों पर रोशनी, सफाई और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था

नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर प्रमुख घाटों पर रंगाई-पुताई, साफ-सफाई, झालर सजावट और डस्टबिन की व्यवस्था की गई है। वहीं, छोटे घाटों पर भी सफाई और सजावट का कार्य कराया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर पानी के टैंकर और मोबाइल टॉयलेट लगाए गए हैं। पर्व के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए सभी घाटों पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं। 
 
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक घाट पर अर्पण कलश स्थापित किए गये हैं। इसके माध्यम से पूजा सामग्री को नदियों और जलाशयों में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थान पर एकत्र किया जाएगा। छठ पूजा को जीरो वेस्ट पर्व बनाने के उद्देश्य से घाटों पर सफाई मित्रों की तैनाती की गई है, जो कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।

आठों जोन के प्रमुख छठ घाट

नगर निगम की ओर से जोनवार प्रमुख घाटों में जोन-1 के लक्ष्मण मेला घाट और लल्लूमल घाट, जोन-2 के लेटे हनुमान मंदिर घाट, जोन-3 के बैरल नंबर-2, सांझिया घाट और झूलेलाल घाट, जोन-4 के गोमती नगर विस्तार, जोन-5 के स्कूटर इंडिया और गौरी बाजार, जोन-6 के कुड़िया घाट और मेहंदी घाट, जोन-7 के कुकरैल घाट तथा जोन-8 के सैनिक स्कूल बोटिंग क्लब घाट पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
 
योगी सरकार के स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के अनुरूप नगर निगम का प्रयास है कि छठ पूजा के दौरान सभी श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध हो तथा पर्व को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ जीरो वेस्ट तरीके से मनाया जाए।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख