मुख्यमंत्री योगी ने मैनपुरी में लाभार्थियों को वितरित किए चेक, स्वीकृति पत्र व टूलकिट
Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में 682 करोड़ रुपए से अधिक की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री योगी कहा कि आज मुझे भारत की ऐतिहासिक और पौराणिक धरती पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। ऐसी पावन धरा को नमन करने का मुझे अवसर प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री योगी कहा कि मैनपुरी के नाम से पहले लोग घबराते थे। यहां के युवकों को बाहर के जनपद में होटल में किराए पर रूम नहीं मिलता था। आज मैनपुरी का विकास हो रहा है। व्यापारी, युवा जहां जाता है उसे सम्मान मिलता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र व टूलकिट का वितरण किया।
पीएम आवास योजना (ग्रामीण)
शोभा देवी – आवास स्वीकृति पत्र
मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
श्रीमती निशा देवी – घर की चाबी
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (रिवाल्विंग फंड)
श्रीमती आरती व पूनम चौहान – 48 लाख रुपए का चेक (162 स्वयं सहायता समूह, मैनपुरी)
सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ)
श्रीमती रूबी व पूनम सक्सेना – 2.58 करोड़ रुपए का चेक (172 स्वयं सहायता समूह, मैनपुरी)
कैश क्रेडिट लिंकेज (सीसीएल)
श्रीमती अर्चना शाक्य व देवकी - 60 करोड़ रुपए का चेक (1000 स्वयं सहायता समूह, मैनपुरी)
मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना
श्रीमती मनाली सिंह – 10 लाख रुपए का चेक
ओडीओपी के अंतर्गत
श्रीमती अनुराधा – टूलकिट
उद्यान विभाग से पॉली हाउस के लिए
शुभम वर्मा – 14,37,500 रुपए का चेक
उज्ज्वला योजना
श्रीमती छोटी बिटिया – एलपीजी कनेक्शन
प्रधानमंत्री सुमंगला योजना
कुमारी आस्था वैश – 7 हजार रुपए का चेक व लैपटॉप
कुमारी पलक यादव – 3 हजार रुपए का चेक व लैपटॉप
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना
श्रीमती अंजू कुमारी – 5 लाख रुपए का चेक
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
राधे श्याम मिश्रा – आयुष्मान कार्ड (5 लाख रुपए तक मुफ्त उपचार)।

