1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. yogi adityanath

UP: किसानों पर मेहरबान सरकार, पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापस

yogiadityanath
लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने चुनावी मौसम को देखते हुए पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का फैसला किया है। यूपी में कुछ ही समय बाद होने वाले चुनाव को देखते हुए योगी सरकार किसानों पर काफी मेहरबानी दिखा रही है।

 
सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज मामले वापस ले लिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले ही पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने का ऐलान किया था जिसके बाद अब सरकार ने इन मामलों को वापस ले लिया है।

 
सरकार ने कुछ 868 मुकदमे वापस ले लिए हैं। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विकास में किसानों की अहम भूमिका होती है इसलिए सरकार ने किसानों से पराली जलाने के 868 मामले वापस ले लिए हैं तथा कहा कि किसानों पर लगाया गया जुर्माना भी माफ किया जाएगा।
अगला लेख
गाजियाबाद में पिता और पुत्र की धारदार हथियार से हत्या, पुलिस जुटी तफ्तीश में