1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Bulldozers now run at petrol pumps under Yogi's rule

UP: योगी के खिलाफ भड़काऊ बयान देना पड़ा महंगा, पेट्रोल पंप पर चला बुलडोजर

Yogi Adityanath
बरेली। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के विरुद्ध भड़काऊ बयान देने पर सपा विधायक शहजिल इस्लाम निशाने पर आ गए। गुरुवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने उनके सीबीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर कार्रवाई कर दी। बिना नक्‍शा पास कराए बनाए गए पेट्रोल पंप पर बीडीए का बुलडोजर चला।
 
सिर्फ मशीनें ही छोड़ी गई हैं। इस दौरान सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए बड़ी संख्‍या में फोर्स तैनात रही। पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी मुस्‍तैदी से डटे रहे। अफसरों को जमीन सीलिंग की होने की भी जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
अगला लेख
महंगाई पर चर्चा से भागी सरकार, अस्थगित करवाई संसद : कांग्रेस