1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Yogi Adityanath's call to be alert for good health

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर योगी ने किया अच्छी सेहत के लिए सचेत रहने का आह्वान

Yogi Adityanath
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' के अवसर पर प्रदेशवासियों से अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने का संकल्प लेने का आह्वान किया है। योगी ने आह्वान किया कि उत्तम स्वास्थ्य, जीवन के लिए सबसे बड़ा वरदान और अमूल्य निधि है। आइए, आज 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' के अवसर पर हम सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने हेतु संकल्पित हों।
उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में 7 अप्रैल को 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने भी 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' की प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि 'विश्व स्वास्थ्य दिवस' की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए साथ मिलकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें और स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बनें।
अगला लेख
इंदौर के डेली कॉलेज में हुई उठापटक, नरेन्द्र झाबुआ व उनका बेटा बाहर