1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Balia flood : house sink in ganga

बलिया में बाढ़ का रौद्ररूप, देखते ही देखते गंगा में समा गया घर (देखिए वीडियो)

Balia flood
बलिया। बाढ़ और बारिश ने अपनी की विनाश लीला दिखानी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश में बाढ़ के कहर का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी निकल चुके है और आज वह बलिया जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दायरा करेंगे। इसी बीच कुछ तस्वींरें बलिया जिले से आ रही है, जहां बाढ़ के चलते एक मकान गंगा में समा गया।
 
बैरिया क्षेत्र के केहरपुर गांव में गंगा किनारे बना यह मकान बाढ़ के पानी में ताश के पत्तों की तरह पलक झपकते समा गया। पानी में मकान के विलीन होने वाला वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नही हुई है कि ये वीडियो कब और कितना पुराना है। वेबदुनिया भी इसकी पुष्टि नहीं करता है की यह वीडियो कब का है।
 
बलिया में बारिश के चलते गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण बाढ़ आ गई। बाढ़ का रौद्र रूप फसलों को बहाने के बाद अब घरों की नींव को कमजोर कर रहा है या अपने में समाहित कर ले रहा है। गंगा का विकराल रूप देख कर तटीय क्षेत्रों के स्थानीय लोग डरे-सहमे हुए है। यहां कच्चे मकान ही नही बल्कि रेत, सीमेंट से बने मजबूत मकान भी बाढ़ के पानी चंद सेकेंड में विलीन हो गया।
 
वही बलिया में बाढ़ का पानी गांव में घुसने की वजह से पीड़ितों को दिक्कत आ रही है, वह अपने जान की सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर गए।
 
केहरपुर व सुघर छपरा के लोगों का कहना है कि ये समस्या आज की नहीं है, बारिश के चलते गंगा नदी में उफान आता है, जो बाढ़ के रूप में हमारे लिए जख्म छोड़ जाता है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए हम सभी ने लोगों ने जनप्रतिनिधियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई हल नही निकला है। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया का दौरा करेंगे तो शायद हमारी पीड़ा का निदान हो सके।
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल
अगला लेख
CoronaVirus India Update : लगातार दूसरे दिन 40000 से ज्यादा नए मामले, एक्टिव मामले में 2700 से ज्यादा की गिरावट