1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Uttar Pradesh Ganga Flood

Viral : गंगा में तैरता पक्का मकान, लोगों में मचा हड़कंप

Uttar Pradesh
उत्तरप्रदेश में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश के 22 जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं। 466 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिन लोगों के घर दो मंजिला हैं, वे दूसरी मंजिल पर शरण लिए हुए हैं और जिनके घर पूरे डूब चुके हैं वे राहत केंद्र में आसरा लिए हुए हैं।
 
लोगों की घर-गृहस्थी का सामना डूब चुका है। यमुना और गंगा नदी तीन दिन से लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ऐसे में कई जिलों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।
 
अधिकारी लगातार बाढ़ क्षेत्रों पर निगरानी बनाए हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक पक्का मकान तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे देखकर लोगों में हड़कंप है। हमारे यूपी संवाददाता के मुताबिक यह वीडियो मिर्जापुर में गंगा नदी का है।
अगला लेख
मप्र में ऑनर किलिंग : दूसरी जाति में प्रेम विवाह पर परिजनों ने की युवती की हत्या