1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Attack on Wasim Rizvi car

वसीम रिजवी पर लखनऊ में हमला, गाड़ी पर हुई पत्थरबाजी

Wasim Rizvi
लखनऊ। शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के काफिले पर अचानक पथराव हो गया। इसमें वसीम रिजवी बाल-बाल बच गए। 
 
घटना के बाद रिजवी ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि जब वे अपने पुराने घर कश्मीरी मोहल्ले से अपने नए फ्लैट के लिए जा रहे थे तभी चौकी मंडी इलाके में उनकी गाड़ी पर पत्थरबाजों ने पथराव शुरू कर दिया।  वसीम रिजवी को पहले भी कट्टरपंथियों ने जान से मारने की कई बार धमकी भी दी है।
 
 
अगला लेख
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल दाम, जानिए क्या है 4 महानगरों में कीमत