सम्बंधित जानकारी
- योगी का ऐलान, अब धरती का स्वर्ग बनेगा बुंदेलखंड, 6 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
- असम : BJP और सहयोगी दलों के बीच तय हुआ सीटों का फार्मूला, जानें किसे मिलीं कितनी सीटें
- UP : अखिलेश यादव का ऐलान- SP की सरकार बनते ही सबसे पहले हटवाएंगे EVM
- Fact Check: योगी आदित्यनाथ की बंगाल रैली में भीड़ जुटाने के लिए बांटे गए पैसे? जानिए वायरल VIDEO का सच
- उत्तर प्रदेश से ज्यादा शर्मनाक स्थिति हिंदुस्तान के किसी भी राज्य में नहीं : संजय सिंह
Afzal Ansari | आदित्यनाथ पर अंसारी का आरोप, अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस ले रहे
बलिया (यूपी)। बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजल अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी पर नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सामाजिक सौहार्द को 'मटियामेट' कर देश को 5 दशक पीछे धकेल दिया है। उन्होंने दावा किया कि 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा सरकार उत्तरप्रदेश को 4 हिस्सों में बांट देगी।
बलिया जिले के बिल्थरारोड में शुक्रवार की शाम को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गाजीपुर से बसपा के सांसद अंसारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाया कि वे अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे स्वयं वापस लेकर 'मिस्टर क्लीन' बन रहे हैं।
अंसारी ने कहा कि योगीजी बोलते हैं कि उनकी सरकार में माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है, लेकिन खुद अपने और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर दर्ज मुकदमों को वापस ले रहे हैं। यह सामाजिक व संवैधानिक मर्यादा के विपरीत है। (भाषा)
