सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Amitabh to contest election against Yogi Adityanath in UP
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 अगस्त 2021 (13:03 IST)

सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे अमिताभ

UP election
लखनऊ। पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आगामी विधान सभा चुनाव लड़ने का एलान किया।
 
उन्होंने कहा कि योगी ने जहां से भी चुनाव लड़ेंगे, वहां से अवश्य ही चुनाव लड़ेंगे। यह उनके लिए सिद्धांतों की लड़ाई है, जिसमे वे गलत के खिलाफ अपने विरोध को प्रकट करेंगे।
 
ठाकुर ने कहा कि योगी ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल में तमाम अलोकतांत्रिक, अराजक, दमनकारी, उत्पीड़नात्मक तथा विभेदकारी कार्य किये। वे इनके विरोध में चुनाव लड़ेंगे। उन्हें जितने भी वोट आयें पर वे यह अवश्य सुनिश्चित कर देंगे कि योगी द्वारा आदर्श संहिता का पूर्ण वास्तविक अनुपालन किया जाए। (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
Up Election: यूपी चु्नाव के मद्देनजर बसपा ने की 3 प्रवक्ताओं की नियुक्ति