1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Akhilesh Yadav's statement regarding assembly elections 2027

अखिलेश यादव बोले- हमारा लक्ष्‍य पीडीए की सरकार बनाना और भाजपा को सत्‍ता से बाहर करना

Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav News : समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य 2027 में विधानसभा चुनाव को जीत कर पीडीए की सरकार बनाना और मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर करना है। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से सभी बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करना है। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। जनता लोकतंत्र और संविधान विरोधी भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार बैठी है। यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों से प्रदेशवासियों को तबाही के सिवा कुछ नहीं मिला है।
 
सपा मुख्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, अखिलेश यादव यहां पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय और प्रदेश संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। यादव ने कहा, हमारा लक्ष्य 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीत कर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनाना है।
उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से सभी बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करना है। जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। जनता लोकतंत्र और संविधान विरोधी भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार बैठी है। यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियों से प्रदेशवासियों को तबाही के सिवा कुछ नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई है।
 
यादव ने कहा कि भाजपा में माफियाओं की भरमार है और वह जनता की नहीं सुनना चाहती। बयान के अनुसार, यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा, प्रदेश का दुर्भाग्य है कि यहां सत्ता में विराजमान योगी जी योगी नहीं हैं। वह भ्रष्ट योगी हैं। वह ईमानदार भी नहीं हैं।
उन्होंने कहा, भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। महंगाई चरम पर है। किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी, शिक्षक, अधिवक्ता सभी परेशान हैं। यादव ने याद दिलाया, समाजवादी पार्टी के पास डॉ. राममनोहर लोहिया, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की विचारधारा और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्ष की विरासत है।
 
उन्होंने कहा, सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी ही लड़ते रहे हैं और आज भी संघर्ष जारी है। जातीय जनगणना के माध्यम से हर एक की समानुपातिक भागीदारी निश्चित हो सकेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियादी आत्मा संविधान है और भाजपा संविधान को ही बदलना चाहती है।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, नेता विरोधी दल विधानसभा माता प्रसाद पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल भी उपस्थित थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या है कल्पवास? कुंभ में लगेगा कल्पवास वालों का मेला