1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. ACP slapped 5 in 5 seconds

UP: छेड़खानी पड़ी महंगी, एसीपी ने 5 सेकंड में मारे 5 थप्पड़

ACP Kanpur
कानपुर। कानपुर के मर्चेंट चेंबर तिराहे के पास एसीपी ने नाबालिग छात्रा को पिछले 3 महीनों से परेशान कर रहे शोहदे को पकड़कर ताबड़तोड़ 5 सेकंड में 5 थप्पड़ जड़े और शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भिजवा दिया।
 
कोहना निवासी नाबालिग छात्रा ने बताया कि वह लगातार उसे परेशान कर रहा था और उसके पिता ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह फिर भी नहीं माना तो एसीपी कर्नलगंज से शिकायत की जिसके बाद उन्होंने उसे सबक सिखाया।
 
छात्रा ने बताया कि वह सिविल लाइंस स्थित एक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई कर रही है और उसके पिता मजदूरी करते हैं और इलाके में रहने वाला शादाब नाम का शोहदा उसे आते-जाते परेशान करता है। उसने पिता को बताया तो उन्होंने उसे समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह नहीं माना।
अगला लेख
शादी में दोस्तों ने गिफ्ट में दिया पेट्रोल-डीजल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO