1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 50 thousand rs will be given on the birth of daughters in UP

चुनाव से पहले बड़ा दांव, UP में बेटियों के जन्म पर मिलेंगे 50 हजार

बेटी के जन्म पर 50 हजार रुपए का बांड मिलता है। 21 साल में यह बांड परिवक्व होकर 2 लाख रुपए का हो जाता है।

भाग्य लक्ष्मी योजना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कुछ समय बाद होने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा दांव चला है। दरअसल, योगी सरकार 'भाग्य लक्ष्मी योजना' लाई है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म पर 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। 
 
जानकारी के मुताबिक इस योजना के तहत बेटी के जन्म पर माता-पिता को आर्थिक मदद की जाती है। बेटी की पढ़ाई के दौरान भी सरकार मदद करती है। बेटी के जन्म पर 50 हजार रुपए का बांड मिलता है। 21 साल में यह बांड परिवक्व होकर 2 लाख रुपए का हो जाता है। 
 
बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या और लिंगानुपात को रोकने के लिए योगी सरकार 'भाग्य लक्ष्मी योजना' लेकर आई है। इस योगी सरकार का चुनावी दांव भी माना जा रहा है। 
 
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में भी लड़कियों के लिए सरकार द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना चलाई जा रही है। इसके तहत लड़की के पैदा होने पर आर्थिक मदद दी जाती है। 
अगला लेख
महामारी के बीच दुनियाभर में पिछड़ रहा लोकतंत्र, निरंकुश शासन में अभिव्यक्ति की आजादी प्रतिबंधित