1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 4 youths arrested for wearing T shirts with Palestinian flag

UP: देवरिया में फिलीस्तीनी झंडे वाली टी शर्ट पहनने के आरोप में 4 युवक गिरफ्तार

4 youths arrested for wearing T shirts with Palestinian flag in Deoria
T-shirt with Palestinian flag: देवरिया जिले में ताजिया जुलूस के दौरान कथित तौर पर फिलीस्तीनी के झंडे वाली टी-शर्ट पहनने पर 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार को बघौचघाट थाना क्षेत्र की है, जब जुलूस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस तस्वीर में युवाओं के एक समूह को फिलीस्तीनी झंडे वाली टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है।ALSO READ: जिम ट्रेनर ने की छात्रा से छेड़छाड़, पीड़िता ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार
 
स्थानीय निवासियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इसमें शामिल युवकों को हिरासत में लिया और टी-शर्ट को जब्त कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी बघौचघाट थाना क्षेत्र के हैं और चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।ALSO READ: जाकिर नाइक से प्रभावित गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादी, बम बनाने में माहिर है : आंध्रप्रदेश पुलिस का खुलासा

पुलिस ने कहा कि चारों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। हालांकि उसने आरोपियों की पहचान जारी नहीं की है। उसने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में गुस्साए कावड़ियों ने की तोड़फोड़