सम्बंधित जानकारी
- हिजाब विवाद : RSS की मुस्लिम शाखा ने बुर्का पहनी लड़की का किया समर्थन
- आखिर जयंत चौधरी ने नहीं डाला वोट, अखिलेश के साथ प्रचार में रहे व्यस्त
- राजीव शुक्ला और दीपेंद्र हुड्डा पंजाब चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त
- UP Election 2022 : यूपी में पहले चरण में 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, 58 सीटों पर 623 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में लॉक
- मणिपुर में दोनों चरणों के मतदान की तारीखों में बदलाव, जानें अब कब-कब डाले जाएंगे वोट
यूपी में भीषण सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत, 8 घायल
बांदा (उत्तरप्रदेश)। बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में छापर गांव के पास सोमवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि अन्य 8 व्यक्ति घायल हो गए। सदर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि तिंदवारी क्षेत्र के छापर गांव के पास आज गुरुवार दोपहर एक ट्रक और जीप में हुई आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक भी चपेट में आ गई।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में बुधेरा गांव निवासी मोटरसाइकल सवार श्यामू तिवारी (26) और रायबरेली जिले के रहने वाले जीप चालक तौफीक (23) की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ ने बताया कि इस हादसे में जीप सवार अन्य 8 व्यक्ति घायल हुए हैं जिनमें से 2 लोगों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
