1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. These 2 places are useful to find out the exact weather conditions

मौसम की सही स्थिति पता लगाने के लिए यह 2 स्थान हैं उपयोगी

climate
- अथर्व पंवार
 
अक्सर हम देखते हैं कि मौसम की जानकारी अनेक समाचार स्त्रोतों के माध्यम से हमारे पास आती है। वह ऐसी होती है कि उसपर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में हमारे प्रोग्राम और प्लानिंग पर भी असर पड़ता है। मौसम विभाग की जानकारी पर तो सोशल मिडिया पर मीम तक बने हुए दिख जाते हैं। ऐसे में सोचिए कि यदि आप स्वयं मौसम की उचित जानकारी देख सकें और आपको मौसम और बारिश के लिए किसी समाचार के भरोसे न बैठे रहना पड़े तो !!
 
ऐसी जानकारी पाने के लिए हमारे पास दो सोर्स हैं, जिनमें से एक वेबसाइट है और दूसरा है एक एप।
 
पहला है भारत सरकार की मौसम विभाग की वेबसाइट। इस वेबसाइट के माध्यम से आपको मौसम की अपडेट मिलती है। खास बात तो यह कि यहां एनिमेशन की मदद से बादलों की गतिविधि भी देख सकते हैं। इसी के साथ यहां चेतावनियां, जिलों के आधार पर मौसम की भी उचित जानकारी मिल जाती है। यहां आपको और भी रोचक बातें खोजने पर मिलेगी। इसके लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा - https://mausam.imd.gov.in/
 
दूसरा सोर्स है एक एप जिसका नाम है 'Weather & Radar' यह आसानी से प्लेस्टोर पर मिल सकता है। सर्व प्रथम आपको इसमें अपने जिले का नाम डालना होगा। इस एप के माध्यम से आपको मौसम, तापमान, हवा और वर्षा के रडार भी देखने को मिल जाएंगे।
अगला लेख
Maharashtra Political Crisis : उद्धव के वकील सिंघवी की SC में दलील- 2 विधायक कोरोना की चपेट में, टले फ्लोर टेस्ट (Live Updates)