सम्बंधित जानकारी
- प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में कैसे मिलता है इसका लाभ और कैसे करें आवेदन...
- चुनाव आयोग ला सकता है रिमोट वोटिंग सिस्टम, जिससे देश के किसी भी कोने से वोट डालना होगा संभव
- नूपुर शर्मा पर एफआईआर: क्या बीजेपी असमंजस में है?
- राज्यसभा की 16 सीटों पर रोचक मुकाबला, आज वोटिंग से होगा फैसला
- रेपो रेट बढ़ने से महंगे होंगे Loan, क्या होगा आपकी EMI पर असर?
अब घर बैठे बनेगा आधार कार्ड, UIDAI शुरू करेगी डोरस्टेप सर्विस
आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई (UIDAI) की डोरस्टेप सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है। इससे जल्द ही आप अपने दरवाजे पर आधार कार्ड सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे। डाकिया आपकी स्पीड पोस्ट देने के अलावा जल्द ही आपके दरवाजे पर आधार सेवाएं प्रदान करेगा।
डाकियों के माध्यम से घर-घर जाकर आधार सेवा पहुंचाई जाएगी। यूआईडीएआई ने कहा कि वह अब इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के 48,000 डाकियों को देश के दूरदराज के हिस्सों में घर-घर जाने और आधार नंबर को मोबाइल नंबरों से जोड़ने, विवरण अपडेट करने, इसके साथ ही नए आधार का नांमाकन करने की सुविधा देगा। इस सुविधा के तहत दूरदराज के क्षेत्र में रह रहे लोगों को जोड़ा जाएगा।
