सम्बंधित जानकारी
- रामायण सर्किट रेल यात्रा पर रेलवे का बड़ा तोहफा, किस्तों में लगेगा किराया
- बड़ी खबर, धार्मिक संस्थानों द्वारा संचालित ‘सरायों’ के कमरों पर नहीं लगेगा GST
- मुंबई में 6 रुपए किलोग्राम बढ़े CNG के दाम, 4 रुपए महंगी हुई PNG
- अगस्त में होंगे 4 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?
- क्या है YASASVI Scholarship Scheme, कैसे मिलता है स्कॉलरशिप योजना का लाभ
चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी में मोदी सरकार, बैन होंगे 12 हजार से कम के चाइनीज स्मार्टफोन
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने चीन को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है। सरकार ने 12 हजार रुपए से कम के चीनी स्मार्टफोन बंद करने के साथ ही मोबाइल कंपनियों के लिए उत्पादन की सीमा भी तय कर सकती है।
कम रेंज के स्मार्टफोन मार्केट में चीनी मोबाइल कंपनियों का कब्जा है। कहा जा रहा है कि चीन की मोबाइल फोन कंपनियां फोन निर्माण में पारदर्शी रवैया नहीं अपना रही है। इससे सरकार को राजस्व को नुकसान हो रहा है। घरेलू फोन निर्माता कंपनियां भी इनसे इसी वजह से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रही है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रर्वतन निदेशालय (ED) ने पिछले एक साल में भारत में फोन बनाने वाली शाओमी, ओप्पो, वीवो जैसी प्रमुख चीनी मोबाइल कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान इन कंपनियों की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई।
ED ने मनी लांड्रिंग केस में वीवो के बैंक अकाउंट को फ्रीज कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने रिक्वेस्ट की थी देश में बिजनेस चलाने के लिए उनका अकाउंट अनफ्रीज किया जाए।
इस सेगमेंट में चीन की कंपनियों पर रोक लगने से लावा, माइक्रोमैक्स जैसी कंपनियों को काफी फायदा हो सकता है। साथ ही सैमसंग जैसी कंपनियों के बाजार पर भी बड़ा असर पड़ेगा।
