1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. MGL hikes CNG price by Rs 6 per kg, PNG by Rs 4 a unit

मुंबई में 6 रुपए किलोग्राम बढ़े CNG के दाम, 4 रुपए महंगी हुई PNG

MGL
मुंबई। गैस वितरक महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में CNG की कीमत में 6 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की है। PNG की कीमत तत्काल प्रभाव से 4 रुपए प्रति यूनिट बढ़ाने की घोषणा की गई है। कीमतों में एक महीने में यह दूसरी बढ़ोतरी है।
 
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर प्राकृतिक गैस की बढ़ती कीमतों के बीच कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। पिछले कई हफ्तों से बढ़ती कीमतों के चलते आपूर्तिकर्ता और वितरक औद्योगिक आपूर्ति में कटौती करने को मजबूर हो गए थे। इस साल अप्रैल के बाद से कीमतों में यह छठी बढ़ोतरी है।
 
एमजीएल ने एक बयान में कहा कि गैस लागत में उल्लेखनीय वृद्धि के कारण हमने लागत की भरपाई करने का फैसला किया है। इसलिए हमने सीएनजी की खुदरा कीमत 86 रुपए (प्रति किलोग्राम) और घरेलू पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमत 52.50 रुपये (प्रति यूनिट) तक बढ़ा दी है।
 
अगला लेख
US स्पीकर के दौरे से भड़का ड्रैगन, ताइवान के एयरस्पेस में घुसे 21 चीनी लड़ाकू विमान