नए साल के पहले दिन महंगाई की मार, बढ़े रसोई गैस के दाम, जानिए क्या है नई कीमत?
नई दिल्ली। 2023 के पहले ही दिन लोगों पर महंगाई की मार पड़ी। तेल कंपनियों ने कमर्शिअल रसोई गैस (LPG cylinder) के दाम 25 रुपए बढ़ा दिए। हालांकि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस के दाम नहीं बढ़ाए हैं।
अब दिल्ली में व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर 1769 रुपए में मिलेगा। मुंबई में इसके दाम बढ़कर 1721 रुपए हो गए। कोलकाता और चेन्नई में कमर्शिअल रसोई के दाम क्रमश: 1870 और 1917 रुपए है।
कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा, नए साल का पहला गिफ्ट, कमर्शिअल गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया। अभी तो ये शुरुआत है...
नए साल का पहला गिफ्ट
— Congress (@INCIndia) January 1, 2023
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हो गया।
अभी तो ये शुरुआत है...#HappyNewYear

