शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. EPF update : Finance ministry approves EPF annual interest rate of 8.25% for FY 2024-25
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 11 जुलाई 2024 (22:04 IST)

EPFO : PF को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाई ब्याज दर

employee provident fund
EPFO Interest Rate :  कर्मचारी भविष्य निधि (EPFO) पर सरकार ने बड़ी सौगात दी है। ईपीएफओ की ब्याज दर को बढ़ा दिया गया है। बजट से पहले केंद्र सरकार ने ब्याज दर 8.25 प्रतिशत कर दी है। पहले यह दर 8.10 प्रतिशत थी। फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए यह ब्याज दर बढ़ाई गई है।
वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस साल फरवरी में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दर की 8.25 प्रतिशत का ऐलान किया था, जिसे अब मंजूरी दे दी गई है।

CBT ने 10 फरवरी 2024 को आयोजित अपनी बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 8.25% प्रति वर्ष की दर से ब्याज दर की सिफारिश की और प्रस्ताव वित्त मंत्रालय को अग्रेषित करने के लिए श्रम और रोजगार मंत्रालय को भेजा गया था। इसके बाद फाइनेंस मिनिस्ट्री ने 06 मई, 2024 को 8.25% की दर से वार्षिक ब्याज दर को मंजूरी दी।