1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. Domestic 14.2 kg LPG cylinder's prices increased by Rs 50/cylinder

बड़ी खबर : 50 रुपए महंगा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर, जानिए क्या हैं नए दाम

LPG cylinder price
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने बुधवार को रसोई गैस के दामों में बड़ा बदलाव किया। 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया। इस साल अब तक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में 168 रुपए की वृद्धि हुई है। वहीं 19 किलो के कमर्शिअल गैस के दाम 8.5 रुपए कम हुए हैं।
 
इंडियन ऑइल की वेबसाइट के अनुसार, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपए बढ़ गई। दिल्ली में अब यह 1003 रुपए की जगह 1053 रुपए में मिलेगा।
 
दूसरी तरफ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटाए गए हैं। इसकी कीमत में 8.50 रुपए प्रति सिलेंडर कम की गई है। 
अगला लेख
MP में नगर सरकार के लिए वोटिंग आज, इंदौर और भोपाल सहित 11 नगर निगम में चुने जा रहे महापौर