सम्बंधित जानकारी
- EPFO 3.0 में होंगे बड़े बदलाव, ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, क्या क्या बदलेगा?
- TDS से बचने के लिए कब भरना होता है फॉर्म 15H और फॉर्म 15G
- Aadhaar Card से जुड़ी ऐसी जानकारी जो आपको शायद ही पता हो
- हर दिन इस्तेमाल होते हैं Professional Life के ये 10 शब्द, जानिए इनके सही मतलब
- Ayushman Card : 70 साल के व्यक्ति का फ्री इलाज, क्या घर बैठे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, कैसे चेक करें पात्रता
महंगा हुआ कमर्शिअल LPG सिलेंडर, जानिए क्या है नए दाम
LPG Cylinder price : तेल कंपनियों ने दिसंबर के पहले दिन कमर्शिअल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। इसी के साथ दिल्ली में आज कमर्शिअल गैस सिलेंडर 16.50 रुपए महंगा होकर 1818.50 में मिलेगा। नए रेट आज से देश भर में प्रभावी हो गए हैं।
इंडियन ऑइल के मुताबिक कोलकाता में अब व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत 1927.00 रुपए हो गई जबकि मुबंई और चेन्नई में इसके दाम क्रमश: 1771.00 रुपए और 1980.50 रुपए है।
यह लगातार 5वां महीना है, जिसमें एलपीजी सिलेंडर के दाम बढाए गए हैं। हालांकि तेल कंपनियों ने 14 किलों वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ की कीमत 1,318.12 रुपए प्रति किलोलीटर या 1.45 प्रतिशत बढ़कर 91,856.84 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई। मुंबई में एटीएफ की कीमत 84,642.91 रुपए से बढ़कर 85,861.02 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई। विमान ईंधन की कीमतों में यह लगातार दूसरी मासिक वृद्धि है। इससे पहले एक नवंबर को दरों में 2,941.5 रुपये प्रति किलोलीटर (3.3 प्रतिशत) की वृद्धि की गई थी।
गौरतलब है कि सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं। चार महानगरों में सबसे ज्यादा महंगा सिलेंडर कोलकाता में है जबकि मुंबई में गैस के दाम सबसे कम है।
edited by : Nrapendra Gupta
