1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. CNG price cut in Mumbai, ATF rates increased

बजट से पहले सस्ती हुई CNG, ATF पर महंगाई की मार

CNG price
मुंबई। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने बजट से पहले मुंबई और उसके आसपास के शहरों में सीएनजी के दाम 2.5 रुपए प्रतिकिलो घटा दिए। इंडियन ऑइल ने एटीएफ के दाम बढ़ा दिए हैं। नई दरें लागू हो गई है।
 
मुंबई में सीएनजी की कीमत कीमत 89.5 रुपए प्रति किलोग्राम थी। दाम घटने के बाद यह 87 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई है। सीएनजी के दाम घटने से मुंबई और उसके आसपास रहने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी।
 
इंडियन ऑइल ने एटीएफ (विमान ईंधन) की कीमतों में बढ़ोतरी की विमान कंपनियों को झटका दिया है। दिल्ली में एक जनवरी को एटीएफ की कीमत 108,138.77 रुपए प्रति किलो थी जो बढ़कर 1,12,356.77 रुपए प्रति किलो हो गई है। एटीएफ की कीमत में बढ़ोतरी से विमान में सफर करना महंगा हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार का 10वां बजट पेश करेंगी। यह 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। बजट पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई है।
अगला लेख
Union Budget 2023 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आम बजट 2023 Live Updates