Hanuman Chalisa
✕

Atal Pension Yojana को लेकर खुशखबरी, Budget 2026 से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जानिए कैसे मिलती है 5000 रुपए महीने पेंशन

2031 तक मिलेगी अटल पेंशन योजना की सुविधा, हर महीने 5000 रुपए पेंशन की गारंटी

Updated: गुरुवार, 22 जनवरी 2026 (18:21 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में एक बड़ा फैसला लेते हुए अटल पेंशन योजना (APY) को वित्तीय वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही, कैबिनेट ने इस योजना के प्रचार-प्रसार, विकासात्मक गतिविधियों और 'गैप फंडिंग' के लिए वित्तीय सहायता जारी रखने पर भी मुहर लगा दी है।
ALSO READ: Maharashtra में फिर बड़ा उलटफेर, महायुति में 'दरार', राज ठाकरे अब एकनाथ शिंदे के साथ, शिंदे की सेना और मनसे का गठबंधन

कब हुई थी शुरुआत 

अटल पेंशन योजना की शुरुआत 9 मई 2015 को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे में आय की सुरक्षा (Old-age income security) प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 19 जनवरी 2026 तक इस योजना से 8.66 करोड़ से अधिक ग्राहक जुड़ चुके हैं।
 
प्रचार और जागरूकता पर रहेगा जोर कैबिनेट बैठक के बाद जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने और क्षमता निर्माण (Capacity building) के लिए अपना समर्थन जारी रखेगी। इसका लक्ष्य योजना की पहुंच को और अधिक विस्तार देना है ताकि दूर-दराज के श्रमिकों को भी इसका लाभ मिल सके।
 

क्या है अटल पेंशन योजना (APY)?

अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) में काम करने वाले लोगों, जैसे- दिहाड़ी मजदूर, ड्राइवर, कामगार आदि को सेवानिवृत्ति (Retirement) के बाद नियमित आय सुनिश्चित करना है। इस योजना के तहत, व्यक्ति द्वारा किए गए निवेश और उसकी उम्र के आधार पर 60 वर्ष की आयु के बाद 1,000 से 5,000 रुपए तक की मासिक पेंशन की गारंटी दी जाती है।
 

क्या हैं विशेषताएं 

 

अटल पेंशन योजना के लिए योग्यता (Eligibility)

योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना आवश्यक है- 
भारतीय नागरिकता: आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।
आयु सीमा: आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। (जल्द जुड़ने पर प्रीमियम कम देना पड़ता है)।
 

सक्रिय बैंक खाता

आवेदक के पास एक सक्रिय (Active) बचत बैंक खाता या पोस्ट ऑफिस खाता होना चाहिए, जो आधार से लिंक हो। असंगठित क्षेत्र : मुख्य रूप से यह योजना उन लोगों के लिए है जो किसी अन्य वैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना (जैसे EPF या EPS) के दायरे में नहीं आते। 1 अक्टूबर 2022 से लागू नए नियमों के अनुसार, आयकर भुगतान करने वाले (Income Tax Payers) इस योजना में शामिल होने के पात्र नहीं हैं।

कैसे मिलती है हर महीने 500 रुपए पेंशन 

अटल पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को उनके द्वारा किए गए योगदान (Contribution) के आधार पर 60 वर्ष की आयु के बाद 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपए तक की न्यूनतम गारंटीकृत मासिक पेंशन मिलती है।
भुगतान की प्रक्रिया: पेंशन का लाभ लाभार्थी के 60 वर्ष के होने पर शुरू होता है। अंशदान (Contribution) की राशि बचत खाते से ऑटो-डेबिट के माध्यम से काटी जाती है। इसमें मासिक, त्रैमासिक या छमाही भुगतान के लचीले विकल्प मिलते हैं।
 

नॉमिनी को लौटा दी जाती है कुल राशि 

यदि अंशधारक (Subscriber) की मृत्यु हो जाती है तो पेंशन उसके जीवनसाथी (Spouse) को दी जाती है। दोनों की मृत्यु के बाद, जमा की गई कुल राशि नॉमिनी को लौटा दी जाती है।

नामांकन में उत्तर प्रदेश सबसे आगे

19 जनवरी 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, योजना के तहत नामांकन का आंकड़ा 8.66 करोड़ पार कर गया है। अप्रैल 2025 में साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश इस योजना में शीर्ष पर है। यहां 1.20 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। राज्य में नामांकन के मामले में प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, फतेहपुर और कानपुर नगर सबसे आगे रहे हैं। सरकार का कहना है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियानों के कारण असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की भागीदारी में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोत्तरी देखी गई है।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

LIVE: चक्रवाती तूफान मुरासु की आंध्र प्रदेश में दस्तक, भारी बारिश से तबाही, कई पेड़ उखड़े

अमेरिका में वोटिंग से पहले ईरान पर हमले, IRGC ने गिराए 3 ड्रोन; कार्लसन के परमाणु हमले के दावे ने बढ़ाई टेंशन

Top News 3 November: आंध्र प्रदेश से टकराया चक्रवात मुरासु, दिल्ली में AQI 400 पार; देश-दुनिया की 5 बड़ी खबरें

Cyclone Murasu : आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'मुरासु', 120 की स्पीड से चली हवाएं; ओडिशा-तमिलनाडु में हाई अलर्ट

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

अगला लेख