सम्बंधित जानकारी
- जम्मू के सांबा में 1 ही समय पर 3 स्थानों पर दिखे संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, BSF ने चलाई गोलियां
- बिहार में बेलगाम अपराधी, कटिहार के महापौर की गोली मारकर हत्या
- Assam-Mizoram Border Dispute : असम सरकार ने एडवाइजरी जारी कर अपने लोगों को मिजोरम नहीं जाने की सलाह दी
- Covid 19: 3 राज्यों में बढ़ा संक्रमण का प्रकोप, महाराष्ट्र में 7242, कर्नाटक में 2052 और तेलंगाना में 623 नए मामले
- मंत्रिमंडल में फेरबदल की सुगबुगाहट के बीच माकन की विधायकों से चर्चा, गहलोत ने दिया रात्रिभोज
Board results 2021: आज घोषित होंगे राजस्थान सहित 5 राज्यों के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट | 10th & 12th Result
नई दिल्ली। सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा शुक्रवार को दोपहर दो बजे होगी। शुक्रवार को राजस्थान समेत 5 राज्य 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेंगे। झारखंड एकेडमिक काउंसिल, असम बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन, मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड और पंजाब बोर्ड समेत 5 राज्य रिजल्ट घोषित करेंगे।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल आज 12वीं के नतीजे जारी करेगा। असम सेकंडरी एजुकेशन बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी करेगा। मेघालय स्कूल शिक्षा बोर्ड आज 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। मेघालय बोर्ड ने कहा है कि 12वीं के नतीजे सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे जारी करेगा। कोरोना के कारण इस साल पंजाब बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं नहीं कर सका था। छात्र संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर इसके नतीजे देख सकते हैं। राजस्थान भी आज अपने नतीजे घोषित करेगा।
