गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. UP election 2022 : CM Yogi to contest election in Gorakhpur
Written By अवनीश कुमार
Last Updated : रविवार, 2 जनवरी 2022 (14:07 IST)

Up election 2022 : गोरखपुर से चुनाव लड़ सकते हैं CM योगी आदित्यनाथ

Up election 2022 : गोरखपुर से चुनाव लड़ सकते हैं CM योगी आदित्यनाथ - UP election 2022 : CM Yogi to  contest election in Gorakhpur
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनसभाओं का दौर जारी है। इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय संगठन, प्रदेश संगठन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने हाथों में ले रखी है। विपक्ष लगातार सवाल पूछ रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। उसका जवाब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात दे दिया है।
 
योगी ने साफ कहा कि वह विधानसभा का चुनाव जरूर लड़ेंगे। वे किस सीट से लड़ेंगे, इसका फैसला पार्टी करेगी। अगर पार्टी सूत्रों की माने तो भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारने का मन बना लिया है। अयोध्या या फिर गोरखपुर कि किसी सीट से योगी आदित्यनाथ विधानसभा चुनाव 2022 में चुनावी मैदान में नजर आएंगे।
 
सूत्र बताते हैं कि अगर मुख्यमंत्री की पसंद की बात की जाए तो उनकी पहली पसंद गोरखपुर की कोई एक विधानसभा सीट होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लगाव गोरखपुर से बेहद अधिक है। वे गोरखपुर के आम लोगों की प्रिय नेता भी हैं। गोरखपुर की जनता के इस लगाव को बरकरार रखने के लिए योगी किसी अन्य जगह से चुनाव लड़ने के बारे में विचार नहीं कर सकते हैं।
 
वह अलग बात है कि संगठन उन्हें प्रदेश में कही और से चुनाव लड़ने का निर्देश दें तो योगी आदित्यनाथ किसी अन्य जगह से चुनाव लड़ सकते हैं। अगर राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखा गया तो संगठन भी उन्हें गोरखपुर से ही चुनावी मैदान में उतारेगी।
 
क्या बोले जानकार : वरिष्ठ पत्रकार व एक दैनिक अखबार संपादक राजेश श्रीवास्तव की माने तो योगी आदित्यनाथ अन्य किसी और विधानसभा से चुनाव लड़ने के बारे में विचार नहीं करेंगे। वह गोरखपुर से ही विधानसभा चुनाव 2022 लड़ेंगे।
 
गोरखपुर की जनता से योगी का आत्मिक जुड़ाव है। इसके चलते संगठन उन्हें गोरखपुर से ही प्रत्याशी बनाएगा। अगर राजनीकि समीकरणों की बात की जाए तो भी सीएम योगी प्रदेश की अन्य विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात अभी नहीं सोचेंगे। ना ही संगठन उन्हें अन्य विधानसभा जगह से चुनाव लड़ाने पर विचार करेगा।
ये भी पढ़ें
मेरठ में पीएम मोदी बोले, पहले यूपी में अपराधी खेल करते थे...